अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के आगमन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पवन मिश्रा ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही भागलपुर संगठन चुनाव प्रभारी राजेश वर्मा के आगमन पर उनका भी स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के बाद श्री मिश्रा भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष की समीक्षा बैठक में भी शामिल हुये।
इस अवसर पर गौरी शंकर सिंह उर्फ कन्हाई मंडल सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे।
