अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

वृक्षारोपण हर इंसान को करना चाहिए और अपने कर्तव्य के प्रति उस पौधे को पुत्र के समान पालना चाहिए, वर्तमान परिवेश में पर्यावरण को खतरा बढ़ता जा रहा है, पौधे होंगे तो वृक्ष बनेंगे, उक्त विचार मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जॉन राजा बाबू सिंह ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों के बीच व्यक्त किए। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुरजीत सिंह परमार की भी बहुत अहम भूमिका रही।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह ने कहा कि मैं समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों से विनम्र निवेदन करना चाहता हूं कि बुंदेलखंड की भाषा में जिन गायों को हम अन्ना कहते हैं वह आज इंसान की बेरुखी के कारण सड़कों पर आवारा बैठी रहती हैं। कई बार रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहन आवारा पशुओं को टक्कर मार कर चली जाती हैं और उनकी दर्दनाक मौत हो जाती है। श्री सिंह ने कहा कि अगर हम अपनी अपनी जिम्मेदारी आवारा पशुओं के प्रति निभाएंगे तो एक भी आवारा पशु सड़कों पर दिखाई नहीं देगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर ज़ोन ग्वालियर श्री राजा बाबू सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पर्यावरणविद सरदार बाबा लखा सिंह, अनु विभागीय अधिकारी पुलिस मुनीश राजोरिया एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री श्री 1008 रामखिलावन दास महाराज उपस्थित रहे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में कई समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी एवं आध्यात्मिक आस्था दृष्टिकोण के कई लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। भूपेंद्र सिंह घुरैया, महेंद्र सिंह सरपंच तुर्कपुरा, निहाल सिंह घुरैया, शिक्षक केशव सिंह शिक्षक बीरम पुरा, राजेंद्र सिंह घुरैया, राजेंद्र सिंह वकील साहब, नरेंद्र सिंह प्रोफेसर, भीकम सिंह गुर्जर गिरगांव, अशोक सिंह गुर्जर गिरगांव, सरस्वती शिशु मंदिर की छात्र छात्राएं उपस्थित थी। इस कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ सिंह कंसाना कृषि वैज्ञानिक एवं आभार प्रकट नरेंद्र सिंह घुरैया शिवानी पब्लिकेशन ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.