वृध्दाश्रम में निवासरत वृध्दों को लायंस क्लब बुरहानपुर की ओर से हाथ से बना भोजन कराया गया | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वृध्दाश्रम में निवासरत वृध्दों को लायंस क्लब बुरहानपुर की ओर से हाथ से बना भोजन कराया गया | New India Times

लायंस क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष डाॅक्टर एस एम तारिक़ ने बताया कि लायंस क्लब बुरहानपुर की साप्ताहिक गतिविधियों एवं सेवा सप्ताह अंतर्गत लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सेकंड की धर्मपत्नी एवं सक्रिय लायंस क्लब बुरहानपुर की सदस्य श्रीमती पुष्पा मुंदड़ा द्वारा आज 5.10.2019 शनिवार को दोपहर 12.30 मात्र सेवा सदन चिकित्सालय परिसर के वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को घर का तैयार किया भोजन कराया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष डॉ एस एम तारिक़ ने सभी बुज़ुर्गों का हाल चाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ ला दिनेश शाह, ला पुष्पा मूंदडा, ला मिश्रीलाल जाजू, ला मीना सुरेंद्र सिंह चौहान, ला रजनी गट्टानी, ला एडवोकेट आसिफ़ुद्दीन शेख, ला माधुरी जोशी, रियाज़ अंसारी, ए जी क़ुरैशी आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article