मेरा सपना - मेरा प्रयास, लोकल ट्रेनों में हो बेहतर प्रवास, महिलाओं को मिलेगा सुख-चैन, जब बढ़ेंगी महिला लोकल ट्रेन: मुजफ्फर हुसैन | New India Times

साबिर खान, मीरा रोड/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मेरा सपना - मेरा प्रयास, लोकल ट्रेनों में हो बेहतर प्रवास, महिलाओं को मिलेगा सुख-चैन, जब बढ़ेंगी महिला लोकल ट्रेन: मुजफ्फर हुसैन | New India Times

विगत तीन दशकों में मीरा-भाईंदर का विकास बहुत तेजी से हुआ है। जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो विगत तीन दशकों में मीरा-भाईंदर की आबादी चार से पांच गुना बढ़ गई है जो महाराष्ट्र राज्य के किसी भी शहर के औसत से बहुत ज्यादा है। आज शहर की आबादी लगभग 15 लाख हो चुकी है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मीरा-भाईंदर शहर की बड़ी जनसंख्या रोजी-रोटी के लिए रोजाना लोकल ट्रेन से मुंबई आती-जाती है। कांग्रेस के शासनकाल में मीरा-रोड और भाईंदर रेलवे स्टेशन ने 2 प्लेटफ़ॉर्म से 4 और 9 डब्बे से 12-15 डब्बे की लोकल सफर देखा है। वक़्त और बढ़ती ज़रूरतों के साथ कांग्रेस शासन में प्लेटफार्म की लंबाई, टिकट खिड़कियों की संख्या, स्वचालित सीढ़ियों आदि का समय-समय पर निर्माण किया गया लेकिन दुर्भाग्य है कि विगत पांच वर्षों में जो ध्यान लोकल ट्रेनों को देना चाहिए था वो नहीं दिया गया जिसके कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांच सालों में मीरा-रोड से काशीमीरा की दिशा में बड़ी तेजी से आबादी का विकास हुआ है और इसका सीधा भार मीरा-रोड स्टेशन पर पड़ा है। वर्तमान सरकार की निष्क्रिय नीति के कारण मीरा-रोड के यात्रियों को रोजाना अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। आज समय की मांग है कि मीरा-रोड से चर्चगेट तक स्वतंत्र लोकल शुरू होना चाहिए ताकि मुंबई का सफर आसान हो सके।
आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आज ज्यादातर परिवारों में पुरूष और महिला दोनों नौकरीपेशा है। नौकरी के लिए मुंबई जाने के लिए लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करनेवाली महिलाओं की संख्या विगत एक दशक में 2 से 3 गुना बढ़ गयी है। अतः आज लोकल ट्रेनों में महिला डब्बो को बढ़ाने की जरूरत है और इसके अलावा मीरा-रोड और भाईंदर से ‘विशेष महिला लोकल’ की संख्या को भी बढ़ाना है।
कांग्रेस शासनकाल में मीरा-रोड स्टेशन का शुशोभिकरण हुआ और आज इसकी एक अलग पहचान है। बढ़ती आबादी को देखते हुए आज बोरीवली से विरार तक 6 ट्रैक लेन बनाने की जरूरत है ताकि वर्तमान और भविष्य की परेशानियों और चुनौतियों का सामना किया जा सके। वर्तमान सरकार में भविष्य की चुनौतियों और समस्याओं को परखने की कमी है जिसका नुकसान जनता की भोगना पड़ रहा है।

श्री मुजफ्फर हुसैन ने कहा है कि मैं आप लोगों को वचन देता हूँ कि लोकल ट्रेन, विशेष महिला लोकल, 6 ट्रैक, लबे स्टेशन का शुशोभिकरण मेरी प्राथमिकताओं में प्रमुख है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.