देवरी के सेमराखेडी में स्थित शासकीय अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

परशुराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी के सेमराखेडी में स्थित शासकीय अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

देवरी के सेमराखेडी में स्थित शासकीय अनुसूचित जाति पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास (महाविद्यालयीन छात्रावास) का केबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी, तहसीलदार देवरी के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की छात्रावास में दर्ज पंजी की जानकारी ली। मंत्री श्री यादव के औचक निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित रहे। साथ ही बालकों को प्रदाय होने वाले खाना व नास्ता की गुणवत्ता चेक की। उन्होने बालकों को परोसे जाने वाले खाना को खा कर चेक किया। छात्रों ने परिसर में होने वाले नलकूप खनन एवं छात्रावास भवन की मरम्मत के लिए नगरपालिका में जमा राशि से शीघ्र कार्य कराने की बात कहीं। सयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार को छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं को शीघ्र सुधार करने एवं जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारियों पर आवश्यक कार्यावाही करने के निर्देश दियेे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article