मथुरा में एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही कार में आग लगा कर की अंधाधुंध फायरिंग, पूरे इलाके में फैली दहशत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही कार में आग लगा कर की अंधाधुंध फायरिंग, पूरे इलाके में फैली दहशत | New India Times

थाना सदर बाजार के औरंगाबाद निवासी शुभम नामक व्यक्ति अपनी कार से कचहरी पर एसएसपी ऑफिस के सामने राेड पर आया और कार को आग के हवाले कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर भागने लगे। सिरफिरे युवक के साथ एक महिला और बच्चे भी कार में आये थे।
युवक ने कार आग के हवाले कर अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे वहां मौजूद फरियादी, वकीलों और अन्य लोगों में दहशत फैल गई।
सिविल लाइन पुलिस चौकी के आगे और एसएसपी ऑफिस के पास सड़क पर इस तरह की घटना से प्रशासनिक अधिकारी भी हत्प्रभ रह गए। इस दौरान एसएसपी शलभ माथुर भी मौके वारदात पर पहुंचे और सिरफिरे युवक काे दबाेचा।
वह व्यक्ति गोली कियों चला रहा था और उसका क्या कारण है पता नहीं चला सका है। पुलिस के आला अधिकारी युवक से पूछताछ कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article