मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन सम्पन्न | New India Times

झाबुआ जिला के मेघनगर की मार्केटिंग सोसाइटी के नवनिर्वाचन संस्थाओ में बैठक आयोजित कर निर्वाचन अधिकारी कैलास मुवेल द्वारा संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एव अन्य संस्था में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव कराये गये जिसमे अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कलुसिह नलवाया तो उपध्यक्ष भाजपा के प्रेमसिंह बसोड एवं श्री मति अंजली श्रीवास को बनाया गया।
जिला थोक भण्डार झाबुआ प्रतिनिधि दल्ला वसुनिया
जिला सह संघ झाबुआ आनंदीलाल पडियार एवं जिला सह केन्द्रीय बैंक झाबुआ के लिए दो फॉर्म प्रताप बारिया एवं आनंदीलाल पडियार के भरने से उसमे निर्वाचन कराया गया।
दोनों को बराबर वोट मिलने पर गोटी डाली गयी जिसमे आनंदीलाल पडियार के नाम की गोटी निकलने से प्रतिनिधि चुने गए।
इस प्रकार बैंक प्रतिनिधि छोड़ सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए कांग्रेस से कालू सिंह नलवाया को अध्यक्ष चुने जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यामीन शेख, भुरका भूरिया अनूप भंडारी, अली असगर बोहरा , युसूफ नन्हे खा अरूण ओहारी विक्की डोडियार, शाहरुख खान, सरपंच बदीया भाई, कांग्रेसी नेता पप्पू सहलोत सहीत सेकड़ो कांग्रेसी नेता कर्यकर्ताओं ने बधाई दी भाजपा के उपाध्यक्ष बनने पर संजय श्रीवास गणेश प्रजापत, दशरथ सिंह कट्टा फारुख शेरानी सहीत भाजपाइयों ने बधाई दी। निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर आतिश बाजी करते हुए मिठायाह भी वितरित की गयी !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article