नवनियुक्त सदस्य डाॅ. खानू खान के राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बनने की है संभावना | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:नवनियुक्त सदस्य डाॅ. खानू खान के राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बनने की है संभावना | New India Times

भाजपा सरकार में सदस्यों को सरकारी स्तर पर नामित करने से लेकर पूर्ण बोर्ड गठित होने के बाद अब तक चर्चा मे रहे राजस्थान वक्फ बोर्ड के रिक्त चल रहे तीन सदस्यों के पद को भरते हुये राज्य सरकार द्वारा चूरु जिले से डाॅ खानू खान जयपुर से शिया प्रतिनिधि डाॅ. राणा जैदी व जोधपुर से अस्मा को सदस्य नामित करने के बाद जारी चर्चा से अब लगने लगा है कि जल्द ही डाॅ. खानू खान के नेतृत्व में पूर्ण बोर्ड का गठन हो जायेगा।
नौ सदस्यीय पूर्ण बोर्ड में वर्तमान में मुतवल्ली कोटे से चयनित शोकत अली व मोहम्मद यूसुफ एवं बार कौंसिल आफ राजस्थान से नासीर नकवी तथा ब्यूरोक्रेट कोटे से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जमील अहमद के अतिरिक्त सांसद/पूर्व सांसद कोटे से अश्क अली सदस्य हैं। इनके अलावा डाॅ. खानू खान, डाॅ. राणा जैदी व अस्मा नामक तीन सदस्य और नामित होने के बाद मात्र एक विधायक कोटे से सदस्य चयनित होना बाकी है जिसके चुनाव भी जल्द हो सकते हैं।
भाजपा सरकार के समय नामित तीन सदस्यों मे से अबूबक्र नकवी चेयरमैन बनने के बाद न्यायालय के आदेश के बाद उक्त तीन सदस्यों की सदस्यों के नामित करने को वैध नही मानने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने पर मोहम्मद यूसुफ कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर अब तक काम कर रहे थे जो काफी विवादों में घिरे बताए जा रहे हैं।

कुल मिलाकर यह है कि सरकार द्वारा तीन सदस्यों के नामित करने के बाद जल्द विधायक कोटे से एक सदस्य के चुने जाने के बाद चैयरमैन को चूना जायेगा। चैयरमैन की दोड़ मे खानू खान सबसे आगे बताये जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.