मानव सेवा संस्था के प्रथम संस्थापन समारोह में सदस्यों एवं पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मानव सेवा संस्था के प्रथम संस्थापन समारोह में सदस्यों एवं पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ | New India Times

बुरहानपुर की नवगठित संस्था “मानव सेवा संस्था” के पहले संस्थापन समारोह का आयोजन 8 सितंबर रविवार को श्री विष्णु मित्तल की अध्यक्षता में होटल कृष्णा गार्डन, अमरावती रोड, बुरहानपुर में सम्पन्न हुआ, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज सेवी एवं वरिष्ठ कर सलाहकार श्री सुरेश भाई शराफ ने शपथ दिलाई । कार्यक्रम के प्रारंभ से पूर्व अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विष्णु मित्तल ने सभी पदाधिकारियों को जनहित के कार्यो को करने की बात कही। मुख्य अतिथि एवं मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के मुख्य संचालक आनन्द प्रकाश चौकसे ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मानव सेवा संस्था जिले में जन कल्याण हेतु कुछ नवाचार कर कीर्तिमान स्थापित करेंगी। ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि जिले में कई सामाजिक संस्था एवं संगठन है किन्तु लोग उन्हे केवल फोटो बाज़ी का नाम देकर उन संस्थाओं का मज़ाक उड़ाते है किन्तु हमें ऐसी बातो पर ध्यान नहीं देते हुए हमें अपने मिशन की ओर बढ़ना चाहिए। संस्थापक अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य केवल मानव सेवा ही है। संस्था पूर्णत: गैर राजनीतिक है, जो धर्म-जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर केवल मानव कल्याण के लिए कार्य करेगी। संस्था सचिव उमेश जंगाले ने कहा कि मानव सेवा संस्था के माध्यम से देश की संस्कृति की रक्षा व सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ समाज में जागृति फैलाई जाएगी और जिन गरीब तबके के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें उन योजनाओं का शासन से लाभ दिया दिलाया जाएगा। इस अवसर पर रतन देवड़ा, डॉक्टर सुभाष माने, रमेशचंद्र शर्मा धुआंधार, मेघनाथ पटले, व्हीएन मोदी, मंसूर सेवक, अशोक सोनी, उषा अग्रवाल, हेमलता सांकले, सुषमा गाड़ोदिया, निलेश महाजन, उमेश जंगाले, पंकज सहगल, धर्मेंद्र सोनी, पुनीत सांकले को पदाधिकारियों के रूप में एवं इकबाल अंसारी, अरुण जोशी, सुखलाल महाजन, केएस तंवर, मेहुल जयराज जैन, रविंद्र गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, महेश शर्मा, सतीश भट्ट, योगेश पांडे, राजीव सोनी, आशा तिवारी, शहनाज़ अंसारी, किरण शाह, किरण रायकवार, प्रेमलता सांकले, रजनी गट्टानी, मनोज अग्रवाल ने सदस्य के रूप में शपथ ली। संस्था सचिव उमेश जंगाले ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.