गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, 20 एकड़ से अधिक फसल जलकर राख | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, 20 एकड़ से अधिक फसल जलकर राख | New India Timesरायसेन जिला के सलामतपुर के  समीपस्थ गांव मेढकी में खेत में गेहूं की खड़ी फसल में दोपहर लगभग दो बजे अचानक आग लग गई जिससे 20 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेढकी में हरिप्रसाद,  प्रकाश,  विशाल,  हाकमसिंह, भेरूलाल, सियाबाई,  नाथूराम और लक्षमीनारायण साहू की लगभग 20 एकड़ खेत में गेहू की खड़ी फसल में आग लग गयी जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गयी है। सूचना मिलने पर नगर पंचायत सांची और नगरपालिका रायसेन की दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद जनपद सदस्य बालकिशन मीणा ने मीडिया को बताया की आ जब लगी तब हवा बहुत तेज चल रही थी। आग मेढकी से रतनपुर की तरफ़ बड़ रही थी कि बीच में धान के खेत आ गए जिस कारण आग आगे बढ़ने से रुक गयी वर्ना अन्य खेतों में पहुंच जाती।  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.