फ़िरोज़ खान,बारां (राजस्थान), NIT;​5 माह से नही मिला मनरेगा के 11 श्रमिकों का भुगतान | New India Timesबारां जिला के किशनगंज  ब्लॉक की ग्राम पांवह परानिया के 11 लोगों को 5 माह से मनरेगा में काम करने  का भुगतान नही मिला है । श्रमिक राजेश ने बताया कि मैंने मई, जून में  तलाई खुदाई का कार्य किया था,  जिसका 3 मस्टररोल का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसी तरह विजय सिन्हा, सोनू ढाली, मुकंदी रॉय सहित 11 श्रमिकों का एक एक मस्टररोल का भुगतान नहीं मिला है। श्रमिकों ने बताया कि कई बार बैंक के चक्कर लगा लगा कर वह थक गये हैं, जब भी खाते को चेक करवाते हैं तो यही जवाब मिलता है कि अभी आपका पैसा नही आया है।​5 माह से नही मिला मनरेगा के 11 श्रमिकों का भुगतान | New India Timesमनरेगा सहायक अधिकारी भरत गौतम ने बताया कि अभी सभी ग्रामसेवकों को जॉब कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या का सर्वे करवाया जा रहा है। सभी का सत्यापन करवाने के बाद जिसका भी बकाया भुगतान है उसका भुगतान प्राथमिकता से करवाया जायेगा। वहीं सुंडा चैनपुरा गांव के लोगों ने बताया कि काफी समय से मनरेगा में रोजगार नही मिल रहा है । इस पर शुक्रवार से रोजगार देने की बात की । वही मोके पर ग्रामसेवक रामलखन व् मेट ने पहुंचकर मस्टरोल जारी की और रोजगार दिया ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article