मोहित शर्मा, अलीगढ़, NIT; ​कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत | New India Timesउत्तर प्रदेश, अलीगढ़ जिला के कोतवाली इगलास  की हद के गाँव विदरका में आज कुँए में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है। ​​​कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार विदरका गाँव के रहीस ठाकुर पुत्र राजपाल सिंह का ही कच्चा बोरिंग है, जिस की सफाई का ठेका हरिसिंह और देवीलाल ने 11000रु में लिया था। हरी सिंह और देवीलाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गांव वालों का कहना है कि हमें यह नहीं मालुम था कि यह कुआ दो लोगों की जान ले लेगा अन्यथा हम इस कुएं  को कभी साफ नहीं करवाते।​कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत | New India Timesकुआं काफी पुराना होने के साथ साथ काफी गहरा भी था। सफाई के दौरान मिटटी की तोदे गिर जाने से दोनों की मौत हो गई।सइस दुखद घटना से गांव में मातम छा गया है और मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव पुलिस बल सहित मौके पर पहुँच कर हालात का जायजा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article