आसिफ व आमिर ने इंडियन आयल कारपोरेशन में चयनित होकर युवाओं को दिया नया पैगाम | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:आसिफ व आमिर ने इंडियन आयल कारपोरेशन में चयनित होकर युवाओं को दिया नया पैगाम | New India Times

हालांकि भारत भर की तरह राजस्थान के मुस्लिम समुदाय को भी शैक्षणिक तौर पर अतिपिछड़े होने के तौर पर देखा जाता रहा है लेकिन सालों पहले मोटेराव चौहान नामक राजपूत के पुत्रों द्वारा इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उनसे पैदा होने वाली मुस्लिम समुदाय की कायमखानी बिरादरी का शैक्षणिक तौर पर जरा ठीक ठाक होने के कारण इस बिरादरी के बेटे व बेटियों का सरकारी व प्राईवेट सेक्टर की अच्छी नोकरीयां पाने में कामयाबी पाना अक्सर सूनने व देखने को मिलता रहता है। अभी कायमखानी बिरादरी के जालंधर एनआईटी पास आमिर सुहेल व आसिफ खान नामक दो युवकों का करीब उन्नीस उन्नीस लाख के पैकेज पर गेट में अच्छी रेंक आने पर इण्डियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड में चयनित होने से आने वाली युवा पीढी को आगे बढने का संदेश मिला है।
डीडवाना तहसील के अलखपुरा गावं के आसिफ खान व फतेहपुर तहसील के बलोद भाखरा गावं के आमिर सोहेल जिन्होंने NIT जालंधर से बी.टेक करने के बाद गेट परीक्षा मे 31 वी 59 वी रेंक हासिल करने के बाद भारत की नामी कम्पनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में चयन हुवा है। GATE में आमिर की 59 वी आसिफ की 31 वीं रेक आल इण्डिया स्तर पर आना अच्छी बात बताई जा रही है।
शिक्षक महबूब अली खां के पूत्र आसिफ़ ने अपनी पढ़ाई दसवीं में 90% व बारवीं में पीसीएम में 94 प्रतिशत अंक हासिल किये। उसके बाद IIT JEE की कोचिंग उन्होंने सीकर में करने के बाद जालंधर एनआईटी से बी.टेक किया। आसिफ की तरह बलोद बाकरा के शिक्षक लियाकत अली के बेटे आमिर सुहेल ने भी जालंधर एनआईटी से बी.टेक किया है एवं जेईई की कोचिंग भी सीकर से की थी। यानी दोनों के पिता शिक्षक व माता ग्रहणी हैं एवं दोनों युवकों ने जेईई की कोचिंग सीकर से व जालंधर एनआईटी से बी.टेक किया है।

कुल मिलाकर यह है कि आसिफ व आमिर की उक्त कामयाबी से व्यक्तिगत उन दोनों युवकों व उनके परिवारजनों का सम्मान सबकी नजर में तो बढ़ा ही है लेकिन दोनों युवकों की उपलब्धि से अनेक युवा सबक लेकर इंशाअल्लाह कामयाबी पाकर बुलन्दियों को छूने की भरपूर कोशिश करेगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.