मूड़ा बाजार में जनसहभागिता शिविर एवं कृषि निवेश मेला व कृषि प्रदर्शनी का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मूड़ा बाजार में जनसहभागिता शिविर एवं कृषि निवेश मेला व कृषि प्रदर्शनी का हुआ आयोजन | New India Times

गोला विधायक श्री अरविंद गिरि द्वारा ब्लाक बिजुआ अंतर्गत न्याय पँचायत मूड़ा बाजार में जनसहभागिता शिविर और कृषि विभाग द्वारा कृषि निवेश मेला एवम कृषि प्रदर्शनी आयोजित की गई। शिविर में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, समाजकल्याण विभाग और गुलरिया चीनी मिल द्वारा स्टाल लगाए गए और उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने की सलाह दी गयी।
साथ ही तमाम विधवा, वृद्ध, निःशक्त लोगों को पेंशन का लाभ देने हेतु फार्म भी भरवाए गए।
विधायक द्वारा अपने सम्बोधन में योगी और मोदी सरकार द्वारा चल रही लाभकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उनका लाभ लेने की अपील की गई और लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को उपस्थित अधिकारियों को कहा गया।
इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, बीडीओ बिजुआ, क्षेत्राधिकारी गोला, पशुपालन अधिकारी द्वारा अपने वक्तव्य में विभागीय योजनाओं और सहूलियतों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी।
इस मौके पर अमित मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य कश्मीर सिंग बिट्टू, प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, सरस्वती प्रसाद मिश्र, ओमकार सिंह, सुधीर बाजपेयी, रामजी वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता हजारों किसान क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By nit