झाबुआ एसडीएम अभय खराड़ी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी हुए लामबंद, एसडीएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ एसडीएम अभय खराड़ी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी हुए लामबंद, एसडीएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप | New India Times

झाबुआ एसडीएम अभय खराड़ी के विरोध में अनुभाग झाबुआ के खाद्य विभाग का कार्यपालिक अमला, सहकारिता विभाग के सभी विक्रेता, प्रबंधक पंचायत सचिव संगठन के सचिव व पदाधिकारी, रोजगार सहायक, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण, वन समिति के अध्यक्ष, सचिव समस्त ने मिलकर एसडीएम खराडी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्टर प्रबल सिपाह को ज्ञापन दिया गया। झाबुआ एसडीएम अभय खराड़ी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी हुए लामबंद, एसडीएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप | New India Times

कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को शासकिय कर्मचारी संघ के सैकड़ों कर्मचारियों ने मिलकर अवैध वसुली करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के विरोध में नारे लगाये, इसके साथ ही कलेक्टर को तानाशाह एसडीएम बताकर, ऐसे एसडीएम को जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई
खाद्य आपुर्ति संघ के प्रांतिय अध्यक्ष एस.एस. गामड़ ने बताया कि, अभयसिंग खराड़ी एसडीएम पद का दुर्पयोग कर रहा है। अवैधानिक रुप से कर्मचारियों के साथ मनमाने व्यावहार कर रहे है, ओर अवैध वसुली भी कर रहा है। अत एवं इस तरह के व्यक्ति पद के लायक नहीं है !
जिला कलेक्टर से कहा के भ्रष्ट एसडीएम को जल्दी पद झाबुआ से हटाया जाये। ज्ञापन का वाचन एस एस गामड ने किया।
अंत सुनने के बाद, कलेक्टर प्रबल सिपाहा… दो टुक जवाब देकर चले गये, जैसे उनको एसडीएम के घमासान विरोध से कोई फर्क नहीं। विरोध करने वालो को कलेक्टर का जवाब था ठीक है।
बहरहाल, एक राजपत्रित अधिकारी पर भ्रष्टाचार अवैध वसुली का खुल आरोप करने वालो को कलेक्टर ने इसलिए तवज्जु नहीं दी क्योंकि वो शायद कोई सबूत नहीं दे पाये… यदी… एसडीएम के भ्रष्टाचार के अंधकार के खिलाफ लड़ाई खुलकर लड़ना है तो सबूत दिखाने होगे इस तरहा भ्रष्टाचार के आरोप तो लगते रहते हैं ! कर्मचारी संघ का कहना है कि तानाशाह एसडीएम को अगर नहीं हटाया गया तो चुनाव में कर्मचारियों के विरोध का सत्ता पक्ष को सामना करना पड़ेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article