नेत्रदान पखवारा के तहत मुकेश जैन बीएमओ ने अस्पताल से निकाली नेत्रदान जागरुकता रैली | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नेत्रदान पखवारा के तहत मुकेश जैन बीएमओ ने अस्पताल से निकाली नेत्रदान जागरुकता रैली | New India Times

नेत्रदान पखवारा के तहत मुकेश जैन बीएमओ द्वारा अस्पताल से नेत्रदान जागरुकता रैली निकाली गई।बीएमओ मुकेश जैन ने कहा कि नेत्रदान महादान है, यह पुनीत कार्य ईश्वरीय सेवा के समान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग नेत्रदान करने के लिए आगे आएं। नेत्रदान के प्रति सक्रियता से भाग लें। सोचें की इस दुनिया में नहीं रहने के बाद भी अगर आपकी आंखों से कोई इस रंगीन जहां को देखेगा तो वह व्यक्ति कितना खुश होगा। जिसे आपकी आंखें मिली होंगी वह आपको कितना याद करेगा। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त से आठ सितंबर तक नेत्रदान पखवारा मनाया जाता है। नेत्रदान करने वाले व्यक्ति को नेत्रदान करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है और उन्हें कोई परेशानी भी नहीं होती है। मरणोपरांत उनके नेत्र को सहज एवं सुलभ ढंग से दूसरे व्यक्ति में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। इससे किसी व्यक्ति के अंधेरे जीवन को नई रोशनी मिल जाती है। समुदायिक स्वास्थ्य विभाग में अजय गुप्ता के पास नेत्रदान करने के लिए फार्म उपलब्ध है। वर्तमान में कई लोगों ने नेत्र दान करने के लिए शपथ पत्र भरा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.