जैन श्रावक संघ एवं भारतीय जैन संगठना के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र एवं मधुमेह चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 400 मरीजों को मिला लाभ | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:जैन श्रावक संघ एवं भारतीय जैन संगठना के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र एवं मधुमेह चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 400 मरीजों को मिला लाभ | New India Times

जामनेर तहसिल के शेंदुर्नी में जैन श्रावक संघ तथा भारतीय जैन संगठना के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र एवं मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। माहेश्वरी मंगल भवन में आयोजित इस शिविर के लिए जलगांव के संत बाबा गुरुदासमल चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट के डाॅक्टर चंद्रशेखर कैन ने 300 जरुरतमंदों के नेत्र जांच की। डाॅक्टर कल्पक साने ने 100 मरीजों के मधुमेह की जांच की। शिविर में शामिल मरीजों को चश्मे वितरित किए जाएंगे साथ ही आवश्यकता अनूसार आपरेशन भी करवाए जाऐंगे। इस तरह का मार्गदर्शन आयोजकों द्वारा किया गया। शिविर की सफ़लता के लिए मंगेश जैन, उर्मीला ललवाणी, नरेंद्र जैन, पंकज लुनिया, जितेंद्र जैन, विनय साखला, शिवलाल राका, सुशिला ललवाणी, अशोक जैन, निलेश जैन, आगरचंद बेदमुथा आदि गणमान्यों ने योगदान दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article