मुरादाबाद में लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में हजारों पीतल दस्तकारों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद में लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में हजारों पीतल दस्तकारों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मुरादाबाद में लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में हजारों पीतल दस्तकारों ने कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन कर एक ज्ञापन ज़िला अधिकारी के मध्यम से देश के प्रधानमंत्री को भेजा व योगी मोदी होश में आओ के नारे लगाए। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि 15 करोड़ की योजना जो मुरादाबाद में कुटीर उद्योग के नाम से संस्था के माध्यम से चलाई जा रही है इसकी मुरादाबाद दस्तकारों को कोई जरूरत नहीं है हम तो स्वयं सरकार को खुद कमा कर देना चाहते हैं, इससे मात्र दलाल पैदा हो रहे हैं इसे बंद किया जाए। मुरादाबाद के सांसद ने जो संसद में कोयले को टारगेट बनाकर प्रदूषण की बात की है वह इन संस्थाओं में मात्र पीतल दस्तकारों के नाम से लूट की गई है और दस्तकारों को कुछ नहीं मिला है। हमारा रजिस्ट्रेशन ब्रास वेयर कॉरपोरेशन में होता था पूर्व की सरकार ने ब्रासवेयर कॉरपोरेशन समाप्त करके हमारे साथ अत्याचार किया है और हमारी कम तालीम का फायदा उठाया है इसलिए ब्रासवेयर कॉरपोरेशन को दोबारा बहाल किया जाए, यह पीतल दस्तकारों के हित में होगा। पीतल दस्तकारों का स्थान निश्चित ना कर दिया जाए तब तक सील अभियान को तुरंत रोका जाए जिससे पीतल दस्तकार का उत्पीड़न ना हो। वही लोकतंत्र बचाओ के संस्थापक हाजी इकबाल ने कहा कि मुरादाबाद में सबसे बड़ा उद्योग पीतल है और मुरादाबाद प्रशासन पीतल की भर्तियों पर रोक लगाना चाहता है। वहीं प्रदूषण विभाग 5000 और पुलिस 3000 रूपये प्रति महीने की मांग करती है जो कि पूर्ण तरीके से गलत है। हम सरकार से मांग करते हैं कि यदि सरकार हमसे प्यार करती है और अपनी सरकार का हिस्सा मानती है तो हमारी मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article