धौलपुर जिले में 1 सितंबर से हेल्मेट लगाना होगा अनिवार्य: पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में 1 सितंबर से हेल्मेट लगाना होगा अनिवार्य: पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा | New India Times

धौलपुर जिले भर में 22 अगस्त से 30 अगस्त तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। धौलपुर पुलिस ने बाइक सवारों के लिए बढ़ा निर्णय लिया है, 1 सितंबर से जिले भर में बाइक सवारों के लिए हेल्मेट पहनना अनिवार्य किया गया है। अगर बाइक सवार बिना हेल्मेट पहने हुए बाइक ड्राइव करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जुर्माना वसूला जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.