विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस महानिदेशक जेल को पत्र लिखकर रक्षाबंधन पर परिजनों को जेल में खाद्य सामग्री और अन्य सामान ले जाने की मांगी अनुमति | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस महानिदेशक जेल को पत्र लिखकर रक्षाबंधन पर परिजनों को जेल में खाद्य सामग्री और अन्य सामान ले जाने की मांगी अनुमति | New India Times

भोपाल मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने आज जेल पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर मांग करते हुए कहाकि 15 अगस्त को रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार हैं, इस दिन बहन अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर तिलक लगाकर भाईयो की आरती उतारकर उनको मिठाई खिलाती हैं, जेलों में बंद कितनी बहनों के भाईयों को राखी के त्यौहार पर बहनें जेल में आकर अपने भाईयों को राखी बांधेगी, लिहाज़ा जेल पुलिस महानिदेशक जेल में राखी आरती उतारने का सामान, तिलक, नारियल और मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थो को जेल मैन्युअल के तहत अंदर ले जाने की अनुमति प्रदान करें क्योंकि भारत में जबसे रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा हैं तबसे इस त्योहार की रीति रिवाज और परम्पराएं कायम करते हुए ही रक्षा सूत्र बांधा जाता है। इसीलिए त्यौहार की परंपरा को ध्यान में रखते हुए जेल में खाद्य पदार्थ और पूजन सामग्री को परिजनों द्वारा अंदर ले जाने की अनुमति देना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.