स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व अभ्यास में कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व अभ्यास में कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल | New India Times

ग्वालियर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह एसएएफ ग्राउण्ड पर मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ध्वजारोहण करेंगे।

एसएएफ ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्व अभ्यास मंगलवार को प्रात: किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, एडीएम श्री टी एन सिंह सहित विभागीय अधिकारियों ने पूर्व अभ्यास कार्यक्रम में भागीदारी की। इस मौके पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्व अभ्यास किया गया। समारोह में आयोजित होने वाली परेड का भी पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने इस मौके पर अधिकारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाए। इस मौके पर सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। समारोह में शामिल होने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को लाने-लेजाने की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article