ग्राम प्रधान द्वारा लगवाया गया खड़ंजा दबंगों ने उखाड़ा | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:ग्राम प्रधान द्वारा लगवाया गया खड़ंजा दबंगों ने उखाड़ा | New India Times

एक ओर सरकार गांवों का चौमुखी विकास कराए जाने के लिए काफी प्रयासरत दिखाई दे रही है वहीं विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में सैकड़ों वर्ष पुराने रास्ते को बंद करने के उद्देश्य से दबंगों द्वारा खड़जे को उखाड़े जाने जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मामला विकासखंड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत करोरा का है जहां पर सैकड़ों वर्ष पुराने आम रास्ते पर ग्राम प्रधान के द्वारा छंगा लाल के घर से बुढ़वा बाबा देवस्थान तक करीब डेढ़ सौ मीटर खड़जे का निर्माण 2 दिन पूर्व करवाया गया था। ग्राम पंचायत के बेचन लाल, बद्री प्रसाद, अमेरिका आदि ने अपनी दबंगई के बल पर खड़ंजे को उखाड़ कर फेंक दिया है। जब विपक्षियों ने रोकने का प्रयास किया तो वे मारपीट व गाली-गलौज करने पर अमादा हो गए। कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए धर्मानंद रावत, राधेश्याम, अमरेश आदि ने 100 नंबर पुलिस को डायल किया, मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही विपक्षी खड़ंजा उखाड़ कर फरार हो गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article