युवाओं को प्रेरित करती किताब 'बेसिक्स ऑफ़ गेटिंग फेमस' की हुई लॉन्चिंग, अवार्ड विनिंग लेखक विपिन अग्निहोत्री और श्रद्धा द्विवेदी ने मिलकर लिखी है किताब | New India Times

खालिद गौरी, लखनऊ (यूपी), NIT:

युवाओं को प्रेरित करती किताब 'बेसिक्स ऑफ़ गेटिंग फेमस' की हुई लॉन्चिंग, अवार्ड विनिंग लेखक विपिन अग्निहोत्री और श्रद्धा द्विवेदी ने मिलकर लिखी है किताब | New India Times

हर एक इंसान की चाहत होती है की लोग उसको जानें, उसके काम की तारीफ करें पर ऐसा तब होता है जब आप सही पथ पर चलते हुए कड़ी मेहनत करते हैं। इसी को ताने बाने में लेकर अवार्ड विनिंग ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी लेखक विपिन अग्निहोत्री और सुपरमॉडल श्रद्धा द्विवेदी ने अपनी किताब ‘बेसिक्स ऑफ़ गेटिंग फेमस” को लांच किया।

इस मौके पर विपिन अग्निहोत्री ने बताया की उन्हें और श्रद्धा द्विवेदी को इस किताब को लिखने में पांच महीने लगे। बकौल विपिन, इस किताब में वो हर चीज सम्मलित की गयी है जो हमारे युवा वर्ग के लिए प्रेरणा की तरह काम करेगी। इससे पहले विपिन अग्निहोत्री की दो किताबें ‘एटम’ और ‘जर्नी ऑफ़ लाइफ’ प्रकाशित हो चुकी है।

श्रद्धा द्विवेदी जिनकी ये पहली किताब है बताती हैं कि इस किताब को लांच करना एक सपने के सच होने जैसा है क्यूंकि बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा उनकी ये दिली इच्छा थी की वह किसी ऐसे मुद्दे पर किताब लिखें जो समाज के लिए हितकर हो।

इस दौरान खालिद गौरी ने कहा कि यह किताब उन नौजवानों के लिए है जो अपनी कामयाबी के साथ मशहूर भी होना चाहते हैं। इस किताब में वह टिप्स दिए गए हैं जिनके जरिए कोई नौजवान अपनी बातचीत के जरिए आसानी से खुद को लोगों के बीच सेंटर आफ एटरेकशन बन सकता है।

आने वाले दिनों में दोनों लेखक अपनी इस किताब को कानपुर, वाराणसी, मेरठ और झाँसी में भी लांच करेंगे।

इस मौके पर खालिद गौरी, रूहानी जैदी और अली शाह के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.