दशहरे से पहले रायसेन में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायसेन में पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। आगामी दो दिनों में दशहरा पर्व को देखते हुए आज शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च में एसडीएम एवं तहसीलदार अपनी प्रशासनिक टीम के साथ शामिल हुए, वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर निकले। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया।

दशहरा पर्व के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहार के मद्देनजर अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। साथ ही, आम नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।

दशहरे से पहले शहर की सड़कों पर उतरा पुलिस-प्रशासन का अमला, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की तैयारी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.