ग्वालियर में 6 जुआरी गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​ग्वालियर में 6 जुआरी गिरफ्तार | New India Timesगोलपहाडिया इलाके से जुआ खेलने ग्वालियर आये 6 जुआरियों को जुआ खेलते हुए ग्वालियर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर हजारों रुपए बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।​ग्वालियर में 6 जुआरी गिरफ्तार | New India Timesग्वालियर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के आऊखाने में जुआ हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर छह जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से ताश की गड्डी सहित करीब 32 हजार रुपए भी बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आये जुआरियों ने अपने नाम रामकिशोर साहू, सुरेन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्र जाटव, भानू जाटव, शिशुपाल गुर्जर और आलोक शर्मा बताया है। साथ ही पकड़े गये जुआरियों ने पुलिस को बताया कि वे गोल पहाडिया इलाके के रहने वाले हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.