अलीराजपुर नगर पालिका ने किया एक हजार पौधों का रोपण | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर नगर पालिका ने किया एक हजार पौधों का रोपण | New India Times

मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर-पालिका अलीराजपुर द्वारा आज सुरेंद्र उघान अलीराजपुर मे एक हजार वृक्षों का रोपण किया गया।

नगर पालिका अध्यक्षा सेना महेश पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश में हरित क्रांति लाने के लिए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है इस लिए हम ने भी अलीराजपुर नगर पालीका के आसपास के क्षेत्रों में हजारों पौधों का रोपण किया गया है और पौधों की देखभाल के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है ताकि हरित क्रांति संपूर्ण क्षेत्र में शुद्ध वातावरण दे सके।

पौधा रोपण कार्यक्रम मे अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष सेना महेश पटेल, कांग्रेसी कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठौर, सहायक आयुक्त नीना मंडलोई, समाज सेवी दिपक दीक्षित, राजेंद्र सिंह राठौर (गुड्डु), सुनील डुडवे, सहीत जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article