वरिष्ठ अधिवक्ता याकूब अहमद मंसूरी एक्सीडेंट में हुए गम्भीर रूप से घायल | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:वरिष्ठ अधिवक्ता याकूब अहमद मंसूरी एक्सीडेंट में हुए गम्भीर रूप से घायल | New India Times

नगर निगम की सीमा करारी के निकट दो सांडों की जंग में वरिष्ठ अधिवक्ता याकूब अहमद मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। श्री मंसूरी जिला अधिवक्ता संघ झांसी के महामंत्री पद का चुनाव लड़ रहे हैं और अंबाबाई से अधिवक्ताओं से संपर्क करके अपने घर जा रहे थे, शाम करीब 7:30 बजे करारी के पास जब वे पहुंचे तो 2 सांड लड़ते हुए उनकी बाइक से टकरा गए जिस कारण उनके दाहिने हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं और हाथ लटक गया। श्री मंसूरी के परिचितों द्वारा उन्हें तत्काल मेट्रो हॉस्पिटल हंसारी ले जाया गया जहां गंभीर हालत में उन्हें चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। ज्ञातव्य हो की श्री मंसूरी मृदुभाषी वा मिलनसार व्यक्ति हैं और जिला अधिवक्ता संघ झांसी के महामंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।
इस घटना की जानकारी मिलने पर उनके आवास पर अधिवक्ताओं का तांता लगा हुआ है और हर कोई उनके कुशल छेम की जानकारी लेने में लगे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article