पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र) NIT:

क्षेत्रीय जनों ने खुशी खुशी मातृधाम रेलवे स्टेशन की 14वीं वर्ष गाँठ मनाई। इंद्र देव के प्रकोप के उपरांत भी ग्रामीण जनों का साहस नहीं डगमगाया। डाॅ राजकुमार सनोड़िया के कार्य कुशलता की ग्रामीणों ने सराहना की साथ ही उपस्थित जनों ने अनेक प्रस्तावों का समर्थन भी किया।

मात्रशक्ति की अदालत नें भी किया नशामुक्ति का समर्थन। जन समूह ने कहा कि यदि दिसम्बर 19 में अगर सिवनी छिन्दवाडा बड़ी रेल का शुभारंभ होता है तो मात्रधाम क्षेत्र वासी सिवनी जिले के सांसद, विधायक और छिन्दवाडा के सांसद नुकुलनाथ सहित उनके जिला अध्यक्षों को फल एवं मीठा से तोला जायेगा एवं वृहद कार्यक्रमह की रुप रेखा हेतु विचार मंथन किया जायेगा।

इस समारोह में शेलेष बर्मन को याद करते हुये श्री गौरी शंकर तिवारी जी कुर्मी क्षत्रिय समाज के पुरोधा श्री घासीराम जी को भी पुष्प अर्पित करते हुए मौन एक मिनिट का आत्म शान्ति हेतु गुरु जी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी साथी मातृधाम क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
