रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले के आम्बुआ पुलिस थाना के अन्तर्गत आने वाली ग्राम वड़ी की पुलिस चौकी का वर्षों पुराना जर्जर भवन कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है।
लगातार हो रही बारिश के चलते यहां पानी टपकता रहता है। छत और दीवारें भी जर्जर हो चुकी हैं जिससे यह भवन
कभी भी धराशाई हो सकता है। बताते हैं कि चौकी में निवास कर रहे पुलिस कर्मचारियों की जान खतरे में है क्योंकि यहां किसी भी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है।
ज्ञात रहे वड़ी पुलिस चौकी एवं उसके समीप बनी स्कूल के भवन बहुत पुराने होकर जर्जर स्थिति में हैं जबकि स्कूल शाला भवन नए बनने के कारण वहां पर शिफ्ट हो गए हैं लेकिन जर्जर पुलिस चौकी जहां पर वर्तमान में एक ए.एस.आई अफजल खान, हेड कांस्टेबल शांतिलाल उपाध्याय, आरक्षक बबलू पाल, आरक्षक बहादुर अजनार, आदि यहां पर ड्यूटी कर रहे हैं और निवास भी उक्त जर्जर भवन में ही कर रहे हैं। हेड कांस्टेबल शांतिलाल उपाध्याय वर्तमान में स्टाफ की कमी होने के कारण अपनी सेवाएं पुलिस थाना आम्बुआ में दे रहे हैं।
पुलिस चौकी के समीप निवासरत पुर्व सरपंच राजेन्द्र रावत ने बताया कि यह पुलिस चौकी का बहुत पुराना भवन है और जर्जर स्थिति में है जो कभी भी गिर सकता है।
हमने पहले नवीन चौकी बनाने की भी मॉग कि थी लेकीन नवीन चोकी भवन नही बन पाया है ।
