राष्ट्रीय कृमीनाशक अभियान के तहत प्रशिक्षण का हुआ समापन | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:राष्ट्रीय कृमीनाशक अभियान के तहत प्रशिक्षण का हुआ समापन | New India Times

जलगांव जिला के यावल तहसील के किनगांव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में राष्ट्रीय कृमीनाशक अभियान के तहत स्वास्थ कर्मी तथा आंगनवाडी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। 8 अगस्त से 1 से 19 साल के भीतर की आयु वाले सभी बच्चों तथा किशोरों को पेट से जुडी बीमारियों से निजात दिलाने के लिए कृमीनाशक दवाईयों का सेवन मार्गदर्शन और वितरण किया जाना है।

प्रशिक्षण के दौरान केंद्र अधिकारी डाॅ मनीषा महाजन ने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के सुचारु कार्यान्वयन पर मार्गदर्शन किया इस योजना मे माताओ को 5000 पांच हजार रुपयों की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जानी है। भारत की पहली महिला विधायक, सर्जन तथा महिला सक्षमीकरण कि पक्षधर रही समाज-सुधारक फश्रीमती मुथूलक्ष्मी रेड्डि कि 133 वी जयंती के दिन आयोजित इस प्रशिक्षण का 30 जुलाई को आयोजन किया गया ! 30 जुलाई 1886 को तमिलनाडू मे जन्मी डा मुथूलक्ष्मी रेड्डि ने विधायक रहते मद्रास विधानसभा मे महिला सक्षमीकरण को लेकर कयी प्रस्ताव रखे ! भारत सरकार ने 1956 मे उन्हे पदमभुषण सम्मान से नवाजा ! राज्य सरकार ने डा मुथूलक्ष्मी के गौरव मे तमिलनाडू मे हास्पीटल डे घोषित किया है यहि नहि गूगल ने भी डा मुथूलक्ष्मी का डूडल बनाकर उनकि प्रतिभा को आंतराष्ट्रीय स्तर पर जगह दि है ! मेडीकल क्षेत्र मे डा मुथूलक्ष्मी रेड्डि जैसी शख्सीयत के योगदान को प्रादेशीकता वाली संकुचित भावना मे फ्रेम करना यह हमारे भारत कि बौद्धीक धरोहर पर अन्याय करने जैसा हि होगा ! बहरहाल संजोग कहे या प्राकृतिक न्याय डा मुथूलक्ष्मी कि जयंती के दिन हि किनगांव स्वास्थ केंद्र मे महिला सक्षमीकरण को लेकर आयोजित प्रशिक्षण ने डा मुथूलक्ष्मी के देश के प्रति दिए योगदान से जुडी यादो को ताजा कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article