पत्रकार को झूठे मामले में फंसाने और प्रताडित करने को लेकर डीजीपी मध्यप्रदेश से शिकायत | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​पत्रकार को झूठे मामले में फंसाने और प्रताडित करने को लेकर डीजीपी मध्यप्रदेश से शिकायत | New India Timesअखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति म॰प्र॰ ने रायसेन के स्वतंत्र पत्रकार मोह.साजिद खान के साथ रायसेन पुलिस के द्वारा षडयंत्र पूर्वक जुआरियों -सटोरियों की शह पर झूठा केस दर्ज कर प्रताडित करने का आरोप लगाते हुये पुलिस महानिदेशक म॰प्र॰ को लिखित शिकायत करते हुये उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है ।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष सय्यद खालिद कैस ने बताया की वार्ड 16 पुरानी तहसील मोहल्ला रायसेन निवासी स्वतंत्र पत्रकार मोह.साजिद खान अब्दुल गनी द्वारा क्षेत्र मे धड़ल्ले से संचालित जुआ -सट्टा कारोबार तथा कारोबारियों के विरोद्ध अभियान चलाकर विभिन्न समाचार पत्र -पत्रिकाओं में मामले को प्रकाशित करवाया तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित शासन को लिखित में शिकायत करके मामले को उजागर किया,  जिससे अपराधियों सहित उनको संरक्षण देने वाले तथाकथित पुलिस अधिकारी -कर्मचारियों को पीडा हुई तथा उन्होने योजनाबद्ध तरीके से अपराधियों के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर पत्रकार मोहम्मद साजिद खान के विरुध्द दिनांक 21-09-16 को थाना कोतवाली रायसेन मे अपराध क्रं 583/2016 राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम का झूठा प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसका चालान आज दिनांक तक न्यायालय मे प्रस्तुत नहीं कर प्रताडित किया जा रहा है। पीडित पत्रकार सहित पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने कल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर इस घटना से अवगत कराया। परन्तु डी.जी.पी के उदासीन रवैय्ये से पत्रकारों को निराशा हाथ लगी है।​पत्रकार को झूठे मामले में फंसाने और प्रताडित करने को लेकर डीजीपी मध्यप्रदेश से शिकायत | New India Timesसमिति के प्रदेश अध्यक्ष सय्यद खालिद कैस ने कहा की प्रदेश में पत्रकार बिरादरी के साथ भूमाफिया के साथ साथ पुलिस -प्रशासन की गुंडागर्दी असहनीय हो गई है। यह चिंता का विषय है कि पुलिस का मुखिया पत्रकार बिरादरी के साथ घटित घटनाओं के प्रति इतना उदासीन केसे हो सकता है?

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति म॰प्र॰ इस घटना की तीखी निन्दा करती है तथा यशस्वी मुख्यमंत्री से इस घटना की ओर ध्यान आकर्षित करने की माँग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.