आवास योजना, शौचालय, खड़ंजा नाली आदि में प्रधानपति द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने पर मिल रही हैं धमकियां | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आवास योजना, शौचालय, खड़ंजा नाली आदि में प्रधानपति द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने पर मिल रही हैं धमकियां | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत सिसनौर के ग्रामीणों ने प्रधानपति पर शौचालय और आवास निर्माण में भ्रष्टाचार कर धन उगाही करने का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर की है। ग्राम पंचायत के राजू शर्मा, राजीव कुमार, विजेंद्र कुमार, अरविंद विनीत कुमार, राजेश संतराम आदि ने आरोप लगाया है कि प्रधानपति शौचालय निर्माण में प्रति शौचालय दो से तीन हजार रुपए और प्रति आवास निर्माण में 20 से 25 हजार रुपए ले रहे हैं और रुपए न देने पर पात्रों को योजना से
वंचित कर अपात्रों को लाभ दिलाया गया है लेकिन शिकायत करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और विकास खण्ड अधिकारी ने सुनवाई नहीं की जिसके बाद अब एसपी को शिकायत पत्र भेजा गया है। शौचालय निर्माण में अनिमितताओं को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी जोकि समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई थी जिससे नाराज ग्राम प्रधान लता वर्मा के पति अनिल वर्मा मान सिंह द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2019 को सुबह प्रार्थी के घर पर आकर भद्दी भद्दी गालियां दी। ग्राम प्रधान पति अनिल वर्मा ग्राम पंचायत में आवास और शौचालय निर्माण में लाभार्थियों से जाकर धन उगाही की गई है और प्रार्थी द्वारा शिकायत किए जाने की सूचना पर प्रधानपति द्वारा ग्रामीण लोगों को धमकियां भी दी जा रही हैं कि जिन लोगों ने मेरे खिलाफ शिकायत की है हम उनको जान से मार देंगे। आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी प्रधान पति व पंचायत मित्र द्वारा दी जा रही है। धमकी देने वाले दोनों ही अत्यंत दबंग किस्म के लोग हैं जिस कारण हर व्यक्ति उन लोगों से डरता है। जिन लोगों ने पैसे दिये हैं उनको डराया और धमकाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article