भगवान भोले के दरबार में सिर झुका कर दी नगर परिषद सीएमओ को विदाई | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:भगवान भोले के दरबार में सिर झुका कर दी नगर परिषद सीएमओ को विदाई | New India Times

झाबुआ जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी दूधेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान के दर्शन कर मेघनगर नगर परिषद सीएमओ श्री प्रमोद तोषनीवाल को पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल भेटकर व अन्य उपहार देकर विदाई दी गई। विदाई समारोह सादगी के साथ संपन्न हुआ साथ ही अभी हाल ही में पदस्थ हुए मेघनगर नगर परिषद सीएमओ श्री विकास डावर का जोरदार स्वागत भी किया गया।

भगवान भोले के दरबार में सिर झुका कर दी नगर परिषद सीएमओ को विदाई | New India Times

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया, पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, पार्षद श्री अनूप भंडारी, आनंदीलाल पडियार, कालू बसोड़, लाखन देवाणा, राकेश गामड़, राधेश्याम सोलंकी, मुन्ना इनाल, नगर परिषद के सभी कर्मचारीगण पत्रकार रहीम शेरानी, अली असगर बोहरा, युसूफ शेरानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज बडोला, भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश बामनिया ( अन्नू भाई ) पंकज बागरेचा, रूपेश खंडेलवाल, हाजी जनाब मुन्ना दुर्वेश, हाजी जनाब याकूब दुवेश, अमित त्रिवेदी, बलवंत सिंह सिसोदिया ( बंटी ) धर्मेंद्र पाटीदार, कैमरामैन मनोहर लाल ठाकुर, आदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर परिषद वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद श्री भूपेश भानपुरिया ने किया तो आभार प्रदर्शन नगर परिषद के अकाउंटेंट श्री शीतल जैन ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article