तारखेडी में मनाया गया महात्मा जन्म शताब्दी महोत्सव | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:तारखेडी में मनाया गया महात्मा जन्म शताब्दी महोत्सव | New India Times

झाबुआ जिले के तारखेड़ी में अनुराग जीवन विज्ञान अकादमी तेरापंथ सभा के सयुंक्त तत्वाधान में राम भक्त हनुमान की आराधना भूमि एवं विश्व प्रसिद्ध विश्व मंगल तारखेड़ी धाम के शासकीय प्राथमिक विद्यालय, शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल में महात्मा महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीतिका के साथ प्रारंभ हुआ।तारखेडी में मनाया गया महात्मा जन्म शताब्दी महोत्सव | New India Times

मौके पर प्रशिक्षण अवशेष कुमार ने प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान के विभिन्न प्रयोग महाप्राण ध्वनि खींचों कान बढ़ाओ ज्ञान योग क्रियाएं ,संपादआशन ताडासन कोणासन, पादहस्तासन,का प्रयोग करवाया व उससे होने वाले लाभ से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा ने किया। आयोजन में तेरापंथ सभा के राजेंद्र कुमार खुनिया व शांति लाल जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के शिक्षक नेपाल सिंह चौहान ने आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article