वाहन चेकिंग के दौरान नियमों का पालन न करने वालों को दरोगा ने दी हिदायत | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

वाहन चेकिंग के दौरान नियमों का पालन न करने वालों को दरोगा ने दी हिदायत | New India Times

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर संघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर निरंतर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके साथ ही मानव रक्षा हेतु वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। दूसरी तरफ जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना हेल्मेट वालों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल देने से मना किया गया है।

शहजादपुर चेकिंग के दौरान दरोगा महंत राज यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार वाहन सुरक्षा और वाहन चालकों के लिए समय-समय पर इस तरह की जांच पड़ताल जरूरी है। इस दौरान संदिग्ध और अपूर्ण दस्तावेज संबंधी वाहनों के चालान भी किए जाते हैं। चेकिंग अभियान के दौरान दो समन शुल्क और दो हेल्मेट पर चालान काटा गया। वाहनों के संपूर्ण कागजातों की जांच की गई। मौके पर जिन चालकों के पास वाहनों के अधुरे दस्तावेज पाए गए उनके वाहनों का चालान भी किया गया और सख्त हिदायत दी गई।

By nit