जाम के समय युवक की साईकिल डिस बैलेंस होने पर दरोगा ने युवक को पीटा | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

जाम के समय युवक की साईकिल डिस बैलेंस होने पर दरोगा ने युवक को पीटा | New India Times

एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में जुर्म बढ़ रहे हैं वहीें दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस की बदसलूकियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हम बात कर रहें हैं यूपी पुलिस की जो सुधरने का नाम ही नही ले रही है, हालांकि उसको सरकार की तरफ से तमाम हिदायत मिलती रहती है। वैसे भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और डीजीपी ने सख्त निर्देश दिये हैं कि पुलिस कानून का पालन करवाने के साथ-साथ पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने रहना चाहिए उसके बावजूद भी यूपी पुलिस की कार्यशैली आए दिन सुर्खियों में रहती है।

यूपी के अंबेडकरनगर में दरोगा ने जो किया वह सवाल खड़े करता है, कि आखिर कब सुधरेगी यूपी पुलिस। मामला शुक्रवार की सुबह अकबरपुर क्षेत्र का रहने वाला युवक कस्बा चौकी इंचार्ज अभय सिंह का शिकार हुआ। युवक का कसूर इतना था कि, बस स्टेशन पर पहुंचने पर उसकी साइकिल जरा डिसबैलेंस हो गई, बस दरोगा साहब को गुस्सा आ गया और युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान युवक अपनी गलती पूछता रहा मगर दरोगा साहब कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.