रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम गवाली निवासी प्रियंका मसुल डामोर उम्र 14 वर्ष अपनी सहेलीयो के साथ अनास नदी में नहाने गई थी। नहाते वक्त प्रियंका का पेर फिसल जाने के बाद अनास नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक प्रियंका की सहेली लक्ष्मी भी नदी में डूब रही थी लेकिन पास ही के कुछ ग्रामीणों ने लक्ष्मी की चिल्लाने की आवाज सुनी और उसको बचा लिया। लक्ष्मी पूर्ण तरह से स्वस्थ है लेकिन प्रियंका की मौत हो गई। जिसको पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मर्ग मुस्तफा धारा 174 में मेघनगर थाने के रंभापुर चौकी के प्रधान आरक्षक हेमचंद्र निनामा द्वारा मामला पंजीबद्ध किया एवं मामले की जांच की जा रही है।
