शक्ति स्क्वाड की तत्परता व सूझबूझ से दो मासूम बच्चियां अप्रिय घटना का शिकार होने से बचीं | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शक्ति स्क्वाड की तत्परता व सूझबूझ से दो मासूम बच्चियां अप्रिय घटना का शिकार होने से बचीं | New India Times

शक्ति स्क्वाड की टीम रात्रि करीब 07:30 बजे तलैया थाना क्षेत्र में शाहजहांनी पार्क के पास झुग्गी बस्ती का भ्रमण कर शाहजहानी पार्क पहुंची। उस वक्त सूरज ढल गया था और रात्रि होने को थी। स्क्वाड जैसे ही पार्क पहुंची तभी एक व्यक्ति दिखा जो करीब 28-30 साल का रहा होगा, जिसकी गोद मे दो बच्चियां उम्र 4 व 6 साल की खेल रही थी।

महिला पुलिसकर्मी को देखकर उक्त व्यक्ति बच्चियों को छोड़कर तत्काल वहाँ से फरार हो गया। बच्चियों से पूछने पर बताया कि मेरी मम्मी पास में ही कुछ लेने गई है। वो अंकल कल भी आया था और हमे खिला रहा था, उन्होंने शराब पी हुई थी और मेरी मम्मी को भी शराब पिलाई है।

बच्चियों से बात करने के बाद महिला स्टॉफ ने उसकी मां को तलाश किया जो कि बहुत शराब पिये हुए थी और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी।

स्क्वाड द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई एवं थाना पर कॉल कर चार्ली को बुलाया एवं दोनो बच्चियों को थाना लेकर गए। थाना पर बच्चियों को खाना खिलाकर गौरी संस्था के सुपुर्द किया गया। अगर समय रहते बच्चियों को नही देखा होता तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी।

उक्त कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी शर्मा, महिला आरक्षक अनिता लोधी, राधा दुबे, निधि तोमर, रुचि मिश्रा व कविता की मुख्य भूमिका रही।

डीआईजी श्री इरशाद वली द्वारा उक्त कार्य की सराहना करते हुए स्क्वाड महिला पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.