AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की तबीयत खराब, असदुद्दीन ओवैसी ने सभी से की दुआ की अपील | New India Times

आबिद कुरेशी, आगरा (यूपी), NIT:

AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की तबीयत खराब, असदुद्दीन ओवैसी ने सभी से की दुआ की अपील | New India Times

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को ईद मिलन के मौके पर संबोधित किया और छोटे भाई के लिए दुआ मांगी।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी अपने भड़काऊ बयानों से आए दिन चर्चा में रहते हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी की तबीयत खराब होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हैदराबाद के चंद्रायनगुट्टा में उनपर कुछ लोगों ने हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। AIMIM से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अकबरुद्दीन को इलाज के लिए लंदन ले जाया गया है। AIMIM के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं से अकबरुद्दीन के लिए दुआ मांगने की गुजारिश की है।
बता दें कि हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को ईद मिलन के मौके पर संबोधित किया और छोटे भाई के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा, “मैं आपको ईद की मुबारकवाद देता हूं और आपसे अपील करता हूं कि आप अकबरुद्दीन की सेहत के लिए दुआ करें, वो इलाज के लिए गए हैं। मुझे पता चला है कि उनकी सेहत एक बार फिर से खराब हो गई है। अल्लाह उन्हें महफूज रखें और उनकी सेहत ठीक रखें।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article