वाहन चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर आया भोपाल पुलिस के शिकंजे में | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

वाहन चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर आया भोपाल पुलिस के शिकंजे में | New India Times

भोपाल की गुनगा थाना पुलिस ने डुर्मला चौकी पर वाहन चैकिंग के दौरान एक ऐसे शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफ़लता हासिल की है जो पुलिस को देख कर भागने की कोशिश कर रहा था।

मिली जानकारी अनुसार कल शाम थाना गुनगा की पुलिस डुर्मला चौकी पर वाहन चेकिंग कर रही थी । इसी बीच एक युवक पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरा बंदी कर पकड़ कर जब उस से पूछ ताछ कि तो उसने अपना राजेश ठाकुर पिता फैलीराम ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी भैंसाखेड़ा, बताया । पकड़े गए आरोपी ने पूछ ताछ के दौरान बताया कि 24/05/2019 को हीरो होंड पैशन बाइक क्रमांक एमपी04 एमएन 6450 ग्राम सुकलिया से चोरी की है।

गुनगा थाना प्रभारी डीपी सिंह का कहना है कि आरोपी से की गई पूछताछ में उसने वाहन चोरी की वारदात कबूली है। आरोपी के कब्जे से चुराई गई बरामद की गई है।
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर गिरिफ्तार कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article