पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को पहनाया बुर्का, कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को पहनाया बुर्का, कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस | New India Times

यूपी के लखीमपुर खीरी जिला के गोला इलाके में सोमवार को कुछ अराजक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा को बुर्का पहना दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया और जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बुर्का हटवाकर मामले को शांत करवाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सोमवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वाक पर इंदिरा पार्क पहुंचे तो वहां लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा के चेहरे को काले रंग के कपड़े से ढका पाया। यह खबर जल्द ही इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेसी कर्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी करने लगे। फिलहाल पुलिस ने मूर्ति से बुर्का हटवाकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने हरकत की है। जल्द ही दोषियों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.