शिरपुर में 6 जुआरी गिरफ्तार | New India Times

अब्दूल वहीद काकर धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​शिरपुर में 6 जुआरी गिरफ्तार | New India Timesशिरपुर शहऱ पुलिस नेपत्तों पर रुपयों का दांव लगाते 5  जुआरियों को धऱदबोचा है। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने 21 हजार 1सौ 50 रुपए और जुआ सामग्री बरामद की है।

शिरपुर शहर थाने के सब इंस्‍पेक्‍टर ए ए पटेल ने पुलिस निरिक्षक दत्ता पवार के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना के आधार पर आईटीआई कालेज के सामने क्षेत्र में एक मकान की दीवार के पीछे के कुछ युवकों ताश के पत्तों पर जुआ लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बेलदार, योगेश संजय थोरात, अनिल बुद्धा माली , रविन्द्र प्रकाश सोनवणे , विजय विक्रम बगले को छापा मारकर जुआ खेलते हुए खेल की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जुवारियो की तलाशी के दौरान पुलिस ने रविंद्र प्रकाश सोनवणे से नकदी 4050 रुपए  , अनिल  माली से 900 सौ , योगेश संजय थोरात से 600 रुपए , 2  हजार रुपये का मोबाईल फोन , विजय विक्रम बागले से 10 हजार रुपए का सम सँग मोबाइल , रविंद्र प्रकाश सोनवणे से 3 हजार रुपए का मोबाईल फोन कुल मिलाकर 21 हजार 1 सौ 50 रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुवरियो पर सफ़लता पूर्वक करवाई मे असि पुलिस निरीक्षक माहिरे , एम वि गुजर , हेड कांस्टेबल एम जी कुलकर्णी ,  ए आर पठान , पी टी नेरकर ने करवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जुवारियो पर मुंबई जुवा  कानून की धारा 12 अ अनुसार प्रकरण दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.