सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
रायबरेली जिला के खीरों क्षेत्र में सेमरी रोड पर स्टेट बैंक के बगल में शाम लगभग 6 बजे शमशाद पुत्र जब्बार के घर में अचानक आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शमशाद की पुत्री की आज शादी थी जो की वह अपने घर से नहीं बल्कि अपने मामा के घर से कर रहे थे जो उनके घर से थोड़ी ही दूर पर है। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद सरे बाराती व मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग को भुझाया। पीड़ित ने बताया कि लगभग 50 हजार रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया है। इस घटना की जानकारी खीरों पुलिस को भी दी गयी है। आग किन कारणों से लगी है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पायी है। सूचना देने के बाद भी मौके पर क्षेत्रीय लेखापाल नहीं पहुंचे हैं।
