हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर कस्बे के किसी भी इंटर कॉलेज में एनसीसी न होने के कारण पुलिस और सेना में भर्ती का सपना देख रहे नव युवकों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है कस्बे में लगभग एक दर्जन इंटर कॉलेज होने के बावजूद किसी भी कॉलेज में एनसीसी की कक्षा की सुविधा नहीं है जिससे नवयुवक पुलिस और सेना में भर्ती का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं खेमकरण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिव शरण पांडे इस मामले पर कॉलेज के प्रबंध तंत्र की सहमति भी प्राप्त कर ली थी क्योंकि उनके रिटायर हो जाने के कारण कार्य को अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका कस्बे के नव युवको और अभिभावकों के मन में यह इच्छा लंबे समय से पल रही है कि यहां के कॉलेजों में एनसीसी की सुविधा उपलब्ध हो और यहां के नवयुवक पुलिस व सेवा में भर्ती होकर उन्हें देश की सेवा करने का अवसर मिले मोहल्ला ठठेरी टोला निवासी नवयुवक छात्र चिराग मेहरोत्रा ने बताया कि मेरे मन में बचपन से या सपना था कि मैं बड़ा होकर सेना में भर्ती होकर देश का नाम रोशन करूंगा किंतु कस्बे में किसी भी कॉलेज में एनसीसी नहीं है जिससे सेना भर्ती की तैयारी का बेहतर अवसर नहीं मिल पा रहा है अधिवक्ता जेड आर रहमानी ने इंटर कॉलेज के प्रबंधकों से अपील की है कीवह इस मामले पर पहल करें और अपने कॉलेजों में एनसीसी की व्यवस्था का प्रयास करें जिससे आने वाले समय में छात्र पुलिस और सेना में भर्ती होकर देश और समाज की सेवा करके अपने सपनों को पूरा कर सके सेंट बिलाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशरफ बिलाल ने बताया कि इस संबंध में मैंने पहल शुरू की है उम्मीद है जल्दी छात्रों को एनसीसी की सुविधा उपलब्ध होगी।
