विदेश से वोट देने आया मप्र का युवक | New India Times

शिल्पा शुक्ला, दतिया (मप्र), NIT:

विदेश से वोट देने आया मप्र का युवक | New India Times

सेवढ़ा में रहने वाले चिन्ना लाल साहू के बेटे रविकुमार साहू फिलीपींस में नौकरी करते हैं। जैसे ही उन्हें मध्यप्रदेश में वोटिंग की जानकारी मिली वे सीधा फ्लाइट पकड़कर एमपी पहुंचे और फिर अपनी शुक्रवार को सेवढ़ा। आज सुबह रविकुमार ने अपने परिवार के साथ मतदान केन्द्र पर वोट डाला और लोगों से भी वोट करने की अपील की। साहू ने मतदान करने के बाद केंद्र के बाहर आकर युवाओं से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया। रवि ने बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यमों से सभी से मतदान की अपील कर रहे हैं। काफी लोगों से प्रभावित हुए और परिवार से चर्चा की मतदान का निर्णय लिया और फ्लाइट से शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। रवि ने अपने वोट की अहमियत को जानते हुए एक सप्ताह का अवकाश लिया और लगभग डेढ़ लाख रुपये किराये में खर्च किए। आज उन्होंने परिवार के साथ सेवढ़ा वार्ड 6 के मतदान केंद्र पर जाकर बोट डाला। अब सोमवार को वापस फिलीपींस के लिए रवाना होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article