रायबरेली जिले में दो घरों में आगजनी की वारदात, लाखों का  सामान जलकर राख, कोई जनहानि नहीं हुई | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी ), NIT; ​रायबरेली जिले में दो घरों में आगजनी की वारदात, लाखों का  सामान जलकर राख, कोई जनहानि नहीं हुई | New India Times

रायबरेली जिला के खीरों थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बेहटा सातनपुर में बीती रात लगभग 12:00 बजे पूर्व बीडीसी राजेंद्र कुशवाहा व उनके भाई जलेब के यहाँ से चूल्हे से छप्पर में लगी भीषण आग लग गई जिससे दोनों के घरों में रखे सामान जलकर राख हो गए लेकिन आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों का घर आपस में जुड़ा होने के कारण एक घर में लगी आग ने पूर्व बीडीसी राजेंद्र कुशवाहा के घर को भी आग की चपेट में ले लिया जिससे दोनों घर और उनमें रखे सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। मिली जानकारी के अनुसार घर में रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया है। पीडितों ने बताया कि दोनों घरों और सामान को मिलाकर उनका लाखों का नुकसान हुआ है। कुछ अंधविश्वासी ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्ष पहले एक छोटी सी गलती होने के कारण किसी बाबा ने इस गांव में आकर श्राप दिया था कि हर साल तुम्हारे गांव में आग लगेगी तब से लेकर अब- तक आग जरूर लगती है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुचना मिलने के बाद भी दूसरे दिन तक क्षेत्रीय लेखपाल ने कोई खोज खबर नहीं ली है और न ही कोई सर्वे रिपोर्ट बनाई है जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article