हनुमान जयंती पर मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आज, सिंगर शहनाज अख्तर ने खूब बटोरी तालियां | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हनुमान जयंती पर मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आज, सिंगर शहनाज अख्तर ने खूब बटोरी तालियां | New India Times

प्रसिद्ध धार्मिक धाम वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक मशहूर सिंगर रोज रात्रि में प्रस्तुतियां देकर पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर रहे हैं। इसी कड़ी में मशहूर सिंगर भगवाधारी शहनाज अख्तर ने सुरीली आवाज में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश के भजन के साथ बजरंगबली, माता रानी के भजन गरबे आदी जिसके बोल कूदे लंका में बजरंगबली मच गई खली बली खली बली ऐ अंजना के लाल बाल ब्रह्मचारी ये आगी लगाते ही सोने की लंका उजारी मच गई खली बली खली बली खली बली। एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति मशहूर सिंगर शहनाज अख्तर ने दी तो पूरा पंडाल उनका फैन हो गया ! उनके साथ सेल्फी फोटो खिंचवाने से आपने आपको रोक नही पा रहे थे ! आयोजन सामिति की महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सीमा जैन, नीता जैन, कुमारी पूजा जैन, बिन्नी जैन, पूर्व जैन, आदी ने स्टेज पर सिंगर शहनाज अख्तर का स्वागत किया पंडाल में उपस्थित हजारों महिलाओं ने मशहूर सिंगर शहनाज अख्तर के भजनो ओर गरबो को खुब सराहा।

आज आएंगे मशहूर सिंगर दलेर मेंहदी

हनुमान जयंती पर मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आज, सिंगर शहनाज अख्तर ने खूब बटोरी तालियां | New India Times

मध्य प्रदेश के सबसे प्रख्यात आयोजन फ़ूटतालाब के श्री हनुमान जयंती महोत्सव में हनुमान जयंती के दिन आज सामिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया और राजेश रिंकू जैन जैकी जैन ने समाजजनों और धर्म प्रेमियों से दलेर मेहंदी के कार्यक्रम और प्रतिदिन चल रहे मेले, श्रीमद भागवत कथा और भंडारे में आने का विनम्र आग्रह किया हैँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.