12 वर्षीय किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या, पूरे इलाके में फैली दहशत | New India Times

गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

12 वर्षीय किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या, पूरे इलाके में फैली दहशत | New India Times

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई जिसका शव मिलने पर पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

यह पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना बिछमा का है जहां बीती मंगलवार की रात कस्बा निवासी सर्वेश कश्यप पुत्र वीरेंद्र कश्यप की 12 वर्षीय पुत्री शौच करने की कहकर शाम 6 बजे घर से निकली थी लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तब परिजनों को चिंता सताने लगी और परिजनों ने किशोरी को गांव व गांव के बाहर काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तब किशोरी का शव कस्बा निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र ज्ञान सिंह के गेहूं के खेत में पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना पाकर एसपी मैनपुरी अजय शंकर राय, एडिशनल एसपी मैनपुरी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी आभय नारायण राय मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित सर्वेश कश्यप पुत्र वीरेंद्र कश्यप ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में दर्ज कराई है। सर्वेश कश्यप की पुत्री रुचि तीन भाइयों में अकेली थी जिसको मां देवी व भाई बहुत ही प्यार से रखते थे। रुचि कस्बा स्थित गौतम बुद्ध स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा थी। रुचि के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं किशोरी की दर्दनाक मौत से कस्बे में भय व्याप्त है।
एक ओर सरकार घर घर शौचालय बनवाने का दावा करती है वहीं जमीनी हकीकत तो कुछ और ही बयां करती है। अगर सरकार द्वारा सभी को शौचालय बनवाये गए होते तो शायद ये घटना न घटती।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.