गर्मी की शुरुआत में ही पानी को तरसने लगे हैं यात्री, मेघनगर के बस स्टैंड पर समस्याओं का लगा है अंबार, प्रतिदिन हो रही है तू-तू मैं-मैं | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गर्मी की शुरुआत में ही पानी को तरसने लगे हैं यात्री, मेघनगर के बस स्टैंड पर समस्याओं का लगा है अंबार, प्रतिदिन हो रही है तू-तू मैं-मैं | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में अभी गर्मी ने दस्तक देना शुरू ही किया है फिर भी मेघनगर के बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने के पानी के लिए इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी के प्रारंभ की यह स्थिति है तो आने वाली भीषण गर्मी में क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वैसे तो नगर के बस स्टैंड पर सार्वजनिक तीन से चार ट्यूबेल खुदे हुए हैं लेकिन उन ट्यूबवेलों पर होटल वाले और दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। एक ट्यूबेल पर हैंड पंप नहीं होने से उसमें धूल मिट्टी अटा पड़ा है। आस पास के दुकानदारों का कहना है कि दूर-दराज से आए हुए यात्री प्रतिदिन पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं और परेशान हो रहे हैं।

गर्मी की शुरुआत में ही पानी को तरसने लगे हैं यात्री, मेघनगर के बस स्टैंड पर समस्याओं का लगा है अंबार, प्रतिदिन हो रही है तू-तू मैं-मैं | New India Times

लोगों ने बताया कि मेघनगर बस स्टैंड की पेयजल समस्या को लेकर मुख्य नगर परिषद अधिकारी तोशनीवाल से जब संपर्क कर अपनी परेशानियों का जिक्र करते हैं तो वो बजाये संतुष्ट करने के बेतुके जवाब देकर नागरिकों को असंतुष्ट कर देते हैं। नगर के बस स्टैंड की जल समस्या की ओर मुख्य नगर परिषद अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया तो उनका जवाब था कि दिखवाते हैं। मूल रूप से यात्रियों व नागरिकों में इस बात की दहशत है कि वर्तमान हालत यह है तो आने वाले दिनों में स्थिति कितनी भयावह होगी? नगर के बस स्टैंड पर बेतरतीब टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहन खड़े कर देने से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुकानदारों और वाहन चालकों के बिच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। क्या यातायात पुलिस इस और ध्यान देगी या फिर इसी तरह चलता रहेगा?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.