शिक्षकों की मनमानी व लापरवाही से छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़, नियमित रूप से समय पर विधालय नहीं पहुंचते हैं शिक्षक | New India Times

त्रिबेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शिक्षकों की मनमानी व लापरवाही से छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़, नियमित रूप से समय पर विधालय नहीं पहुंचते हैं शिक्षक | New India Timesसागर जिला के देवरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला कासखेडा में इतनी ज्यादा अनियमितता फैली नजर आती है कि जैसे शिक्षकों का स्कूल पर बिल्कुल भी ध्यान न हो, शिक्षणगण समय पर नहीं आते हैं और न ही समय पर स्कूल खुलता है और न ही समय पर बंद होता है। कभी कभी तो स्कूल में माध्यान भोजन भी नहीं बटता है। कासखेडा स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी द्वारा नोटिस देकर सख्त निर्देश भी दिये गये थे पर अभी भी स्थिति नहीं सुधरी है। लगता है कि वहाँ के शिक्षकों को कानून या किसी अधिकारी का डर नहीं है। वह तो अपने रिश्तेदार नेताओं की दम पर काम कर रहे हैं और वहां उन्हीं के दम पर मनमर्जी चल रही है। शुक्रवार 22 मार्च को जब पत्रकारों ने स्कूल का निरीक्षण किया तो स्कूल 1 बजे बंद मिला। यहां न ही माध्यान भोजन वितरित किया गया था और न ही वहां बच्चे दिख रहे थे। ग्राम के लोगों द्वारा बताया गया कि प्रधानाध्यापक मेडम द्रोपति आठया बस रोज समय पर आती हैं व रूकती हैं बाकी शिक्षक सतेन्द्र पटेल, रूपकला पटेल मेडम समय पर नहीं आती हैं और दोनों मनचाहे समय पर रोज चले जाते हैं। जानकारी से पता चला कि शुक्रवार को प्रधानाध्यापक मेडम छुट्टी पर थीं तो अन्य दोनों शिक्षकों ने 12 बजे स्कूल खोला व 1 बजे ही स्कूल बंद करके रोजाना की तरह घर चले गये। लोगों ने इन लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.